SRH vs PBKS Dream11 Prediction: आज हैदराबाद और पंजाब का मुकाबला, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

SRH vs PBKS Dream11 Prediction, Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Playing XI: आईपीएल में आज डबल हेडर मुकाबला है। शाम में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर पंजाब किंग्स से होने वाला है। यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले ड्रीम इलेवन चुनें।

SRH vs PBKS Dream11 Prediction, Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Playing XI: आईपीएल के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स से होगा। पिछले सीजन की रनर-अप टीम सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस बार सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। प्वाइंट्स टेबल में टीम फिलहाल सबसे नीचे है। 5 मुकाबला खेल चुकी सनराइजर्स हैदराबाद को केवल एक जीत मिली है। हैदराबाद ने अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराया था और तब से अब तक लगातार उसे हार मिली है।

SRH vs PBKS Dream 11 Team

हैदराबाद और पंजाब की ड्रीम इलेवन (साभार-TNN)

वहीं दूसरी और पंजाब किंग्स ने लगातार दो मुकाबला जीतकर सीजन का धमाकेदार आगाज किया था, लेकिन उसके बाद उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अय्यर एंड कंपनी ने सीएसके को पटखनी देकर दोबारा जीत की राह थाम ली है। पिछले मुकाबले में पंजाब ने चेन्नई को 18 रन से हरा दिया था। हेड टू हेड की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीमें 23 बार एक दूसरे से भिड़ी हैं, जिसमें से 16 दफा बाजी हैदराबाद के हाथ लगी है और केवल 7 मुकाबला पंजाब ने जीते हैं।

End of Feed