इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमों को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। आईपीएल के 17वें सीजन के पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो हैदराबाद का दबदबा बरकरार है। हैदराबाद की टीम 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ टेबल में 12 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को भी 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ 10 अंक के साथ टेबल में छठे नंबर पर है।
हैदराबाद और लखनऊ टीम के खिलाड़ी। (फोटो-IPL/BCCI)
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल जा रहे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी।
हैदराबाद-लखनऊ टॉस टाइम (SRH vs LSG Toss Time)
- 07.00 PM
हैदराबाद-लखनऊ स्टेडियम (SRH vs LSG Match Venue)
- राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-11 (Sunrisers Hyderabad Playing-11)
ट्रेविस हेड, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन।
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग-11 (Lucknow Super Giants Playing-11)
क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, दीपक हुडा, क्रुणाल पंड्या, कृष्णप्पा गौतम, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक।सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड (Sunrisers Hyderabad Squads)
पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नितीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड (Lucknow Super Giants Squads)
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़। यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, अरशद खान।
