SRH vs LSG Pitch Report: हैदराबाद और लखनऊ के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2024, SRH vs LSG Pitch Report Today Match: आईपीएल के 17वें सीजन में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है। मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की दौड़ के नजरिए से ये मैच काफी अहम रहने वाला है। यहां हम जानेंगे इस मैच की पिच रिपोर्ट, कैसे हैं हैदराबाद के ग्राउंड के आंकड़े और राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कितनी बार हैदराबाद और लखनऊ की टीमों की टक्कर हुई और कैसे रहे नतीजे।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज का बड़ा मैच
  • सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी
  • मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा

IPL 2024, SRH vs LSG Pitch Report Today Match: आज आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टक्कर होने वाली है। इस मैच में दोनों ही टीमों को पूरा जोर लगाना होगा क्योंकि प्लेऑफ की दौड़ काफी पेचीदा होती जा रही है और कब किसको टॉप-4 से बाहर का रास्ता देखना पड़ जाए या कब किस टीम की एंट्री बंद हो जाए, कहना मुश्किल है। हैदराबाद और लखनऊ की टीमों के बीच मौजूदा आईपीएल सीजन में ये पहला मैच होगा और हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने पिछले मैच में मुंबई से हार के बाद हुंकार भरी थी कि हैदराबाद के मैदान पर उनकी टीम अलग अंदाज में नजर आएगी।

SRH vs LSG Pitch Report, IPL 2024 Today Match

हैदराबाद-लखनऊ मैच पिच रिपोर्ट

मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद और आज की मेहमान टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले इस मुकाबले से पहले आपको बताते हैं कि अब तक आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों की टक्कर का रिकॉर्ड कैसा रहा है। अब तक इन दोनों टीमों के बीच सिर्फ 3 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इन तीन मुकाबलों के नतीजे चौंकाने वाले रहे हैं क्योंकि ये तीनों ही मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते हैं और हैदराबाद की टीम अब तक लखनऊ को एक बार भी नहीं हरा सकी है। आज के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से जिन स्टार्स पर नजरें रहेंगी उनमें सबसे ऊपर नाम आता है ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड (Travis Head) का, उनके अलावा अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), नीतीष रेड्डी (Nitish Reddy) और टी नटराजन (T Natarajan) सबकी नजरों में रहेंगे। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उनके कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) लय में नजर आ रहे हैं, निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) से भी एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी, जबकि यश ठाकुर (Yash Thakur) और सबसे खास ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) से लखनऊ के फैंस की सबसे ज्यादा उम्मीदें जुड़ी होंगी।

End of Feed