IPL 2024: पैट कमिंस का कप्तान बनना हैदराबाद के लिए है शुभ संकेत, जान लें क्या है ऑस्ट्रेलिया कनेक्शन

IPL 2024: पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद का नया कप्तान बनाया गया है। हैदराबाद के लिए कमिंस का कप्तान बनना शुभ संकेत है। इससे पहले पहले दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट और डेविड वॉर्नर इस फ्रैंचाइजी के लिए शुभ साबित हुए हैं।

IPL 2024: पिछले दो सीजन से सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। साल 2023 की बात करें तो टीम 14 मैच में से केवल 4 मुकाबला ही जीत पाई थी और प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी। एडेन मार्करम की कप्तानी में टीम वह काम नहीं कर पाई जिसकी उम्मीद थी। ऐसे में IPL के नए सीजन में हैदराबाद नए कप्तान पैट कमिंस के नेतृत्व में उतरेगी। इस बात की आशंका तो तब ही बन गई थी जब इस फ्रैंचाइजी ने कमिंस को 20.5 करोड़ की बड़ी राशि में खरीदा था। अब इस बात की आधिकारिक पुष्टि हो गई है कि टीम साल 2023 के IPL सीजन में सबसे सफल कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी।

Pat Cummins

पैट कमिंस (साभार-x)

कमिंस के लिए यादगार साल 2023

End of Feed