11 अप्रैल, सुर्खियां खेल की: जीत का खाता खोलने उतरेगी दिल्ली और मुंबई की टीम तो डुप्लेसी पर लगा जुर्माना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2023, 03:57 PM IST

11 अप्रैल, सुर्खियां खेल की: आईपीएल के 16वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों ही टीम अब तक एक भी मुकाबला जीत नहीं पाई है। फाफ डु प्लेसी पर लगा 12 लाख का जुर्माना। सुनील गावस्कर ने बताया मुंबई इंडियंस से कहां हो रही चूक?

11 अप्रैल खेल की सुर्खियों में आईपीएल का 16वां मैच दिल्ली और मुंबई के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में तो महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने दी मुंबई को जीत की सलाह। डुप्लेसी पर लगा स्लो-ओवर रेट का जुर्माना तो आवेश खान पर भी की गई कार्रवाई। कप्तान राहुल ने बताया कौन रहे लखनऊ की जीत के हीरो।

surkhiyan khel ki 11 april

रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर

घर पर दूसरी बार उतरेगी दिल्ली

पहली जीत की तलाश में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दूसरी बार उतरेगी। टीम अब तक तीन मुकाबले हार चुकी है और उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली जीत की तलाश है। दिल्ली को अगर जीत दर्ज करनी है तो उसे मुंबई के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

End of Feed