Sports Awards: तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अवॉर्ड लेने पहुंचे मोहम्मद शमी, चिराग-सात्विक को खेल रत्न

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 9, 2024, 03:41 PM IST

Sports Awards, Mohammed Shami Arjuna Award, Chirag Shetty and Satwiksairaj Rankireddy Khel Ratna: बेस्ट प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी, बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बता दें कि मोहम्मद शमी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के टॉप विकेटटेकर रहे थे।

Sports Awards, Mohammed Shami Arjuna Award, Chirag Shetty and Satwiksairaj Rankireddy Khel Ratna: भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अवॉर्ड लेने पहुंचे।

Sports Awards 2023, Mohammed Shami, Sheetal Devi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अवॉर्ड लेते खिलाड़ी। (फोटो- President of India Twitter)

बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया। उन्होंने 2023 में एशियाई खेलों में अपना और बैडमिंटन में देश का पहला गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा एशियाई चैंपियनशिप और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब भी जीता। यह पुरुष जोड़ी वर्तमान में मलेशिया ओपन सुपर 1000 में खेल रही है और इसलिए समारोह में शामिल नहीं हुई। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आम तौर पर 29 अगस्त को होने वाले खेल पुरस्कार समारोह को पिछले साल 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक हुए हांगझोउ एशियाई खेलों के कारण स्थगित कर दिया गया था। राष्ट्रपति भवन में समारोह में 26 खिलाड़ियों और पैरा खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

End of Feed