Matthew Kuhnemann: ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दिल्ली टेस्ट में डेब्यू करने वाले कौन हैं मैथ्यू कुहनमन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2023, 10:45 AM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम 3 स्पिन और 1 तेज गेंदबाज के दम पर उतरी है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस मैच में क्वींसलैंड के गेंदबाज मैथ्यू कुहनमन ने डेब्यू किया है। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया के 4 वनडे मैच खेल चुके हैं।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम केवल 1 तेज गेंदबाज और 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरी है। नागपुर टेस्ट में स्पिन गेंदबाजों की अहमियत को देखते हुए इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एक और स्पिन गेंदबाज मैथ्यू कुहनमन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया।

matthew kuhenmann.

मैथ्यू कुहनमन

क्वींसलैंड से खेलने वाले कुहनमन को इस मौके पर उनके साथी खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन ने डेब्यू कैप सौंपी।

End of Feed