T20 World Cup 2022: डिकॉक की आतिशी पर पारी पर फिरा पानी, बेनतीजा रहा दक्षिण अफ्रीका-जिंबाब्वे मैच
सिकंदर राज ने दिए 11 रन
जिंबाब्वे के लिए तीसरा ओवर सिकंदर रजा ने किया और 11 रन दिए। दक्षिण अफ्रीका को अब जीत के लिए 24 गेंदों में महज 13 रन की जरूरत है।South Africa vs Zimbabwe Live Score: 3 ओवर के बाद जिंबाब्वे का स्कोर 51/0, नो बॉल-1 रन। क्विंटन डिकॉक 47* और टेंब बावुमा 2* क्रीज पर हैं।
डिकॉक ने नगारवा को धुना
रिचर्ड नगारवा ने दूसरे ओवर में 17 रन खर्च किए। डिकॉक ने दूसरी, तीसरी, चौथी और आखिरी गेंद पर चौका हासिल किया। वहीं, एक रन नो बॉल का आया।South Africa vs Zimbabwe Live Score: 2 ओवर के बाद जिंबाब्वे का स्कोर 40/0, नो बॉल-1 रन। क्विंटन डिकॉक 39* और टेंब बावुमा 0* क्रीज पर हैं।
बारिश ने एक बार फिर डाला खलल
बारिश ने एक बार फिर खलल दिया है और मैच को रोकना पड़ा है। खेल रोके जाने के समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 1.1 ओवर 24/0, था। क्विंटन डिकॉक 23 रन बनाकर नाबाद थे। वहीं, टेंबा बावुमा का नहीं खुला।दक्षिण अफ्रीका की शानदार शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने शानदार शुरुआत की। जिंबाब्वे के लिए पहला ओवर करने आए तेंदई चत को क्विंटन डिकॉक ने खूब कूटा और 23 रन बटोरे। डिकॉक ने शुरुआती तीन गेंदों पर चौके लगाए और चौथी गेंद पर सिक्स मारा। वहीं, पांचवीं गेंद पर चौका जड़ने के बाद आखिरी गेंद पर सिंगल निकाला।South Africa vs Zimbabwe Live Score: 1 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 23/0, क्विंटन डिकॉक 23* और टेंब बावुमा 0* क्रीज पर हैं।
दक्षिण अफ्रीका को मिला 80 का लक्ष्य
जिंबाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 80 रन का टारगे दिया है। नॉर्खिया ने नौवें ओवर में 10 रन दिए। उन्होंने आखिरी गेंद पर मिल्टन शुम्बा को विकेटकीपर डिकॉक के हाथों लपकवाया। उन्होंने 19 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 19 रन बनाए। वहीं, वेस्ले मधेवरे 18 गेंदों में नाबाद 35 रन जुटाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 सिक्स लगाया।South Africa vs Zimbabwe Live Score: 9 ओवर के बाद जिंबाब्वे का स्कोर 79/5, लेग बाई-7, बाई-1, वाइड-2, पेनल्ट रन-5।
कगिसो रबाडा की हुई धुनाई
कगिसो रबाडा ने आठवें ओवर में 17 रन लुटा डाले। मधेवरे ने उनकी जमकर धुनाई की। मधेवरे ने तीसरी गेंद पर सिक्स ठोका जबकि पांचवीं और छठी गेंद पर चौका मारा।South Africa vs Zimbabwe Live Score: 8 ओवर के बाद जिंबाब्वे का स्कोर 64/4, लेग बाई-2 रन। वेस्ले मधेवरे 34* और मिल्टन शुम्बा 15* क्रीज पर हैं।
एनरिक नॉर्खिया को मिली गेंद
तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने सातवें ओवर में 6 रन दिए। वेस्ले मधेवरे ने 4 और शुम्बा ने 2 रन जोड़े। जिंबाब्वे की टीम पचासा बनाने के लिए जूझ रही है।South Africa vs Zimbabwe Live Score: 7 ओवर के बाद जिंबाब्वे का स्कोर 47/4, लेग बाई-2 रन। वेस्ले मधेवरे 18* और मिल्टन शुम्बा 14* क्रीज पर हैं।
मधेवरे को मिला जीवनदान
केशव महाराज ने छठे ओवर में 10 रन दिए। मधेवरे को चौथी गेंद पर जीवनदान मिला। उन्होंने स्लॉग करने का प्रयास किया और गेंद हवाई खड़ी गई। एनगिडी ने दौड़कर कैच पकड़ने की कोशिश मगर कामयाब नहीं हो सके।South Africa vs Zimbabwe Live Score: 6 ओवर के बाद जिंबाब्वे का स्कोर 41/4, लेग बाई-2 रन। वेस्ले मधेवरे 14* और मिल्टन शुम्बा 12* क्रीज पर हैं।
एनगिडी ने खर्च किए 12 रन
एनगिडी ने पांचवें ओवर में 12 रन खर्च किए, जिसमें दो वाइड भी शामिल हैं। मधेवरे ने पहली और शुम्बा ने तीसरी गेंद पर चौका मारा।South Africa vs Zimbabwe Live Score: 5 ओवर के बाद जिंबाब्वे का स्कोर 31/4, लेग बाई-2, वाइड-2 रन। वेस्ले मधेवरे 11* और मिल्टन शुम्बा 5* क्रीज पर हैं।
नहीं चला विलियम्स का बल्ला
जिंबाब्वे के विकेट गिरने का सिलसिला जारी है। सीन विलियम्स चौथे ओवर में रन आउट हो गए। उन्होंने तीसरी गेंद पर शॉट खेलने के बाद एक रन चुराने का प्रयास किया मगर डेविड मिलर ने शानदार थ्रो के जरिए गिल्लियां बिखेर दीं। विलियम्स ने 1 गेंद में 1 रन बनायाSouth Africa vs Zimbabwe Live Score: 4 ओवर के बाद जिंबाब्वे का स्कोर 19/4, लेग बाई-2 रन। वेस्ले मधेवरे 6* और मिल्टन शुम्बा 0* क्रीज पर हैं।
चकाब्वा-सिकंदर ने गंवाया विकेट
लुंगी एनगिडी ने तीसरे ओवर में जिंबाब्वे को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर ओपनर रेगिस चकाब्वा को पवेलियन की राह दिखाई। चकाब्वा ने 8 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 8 रन जुटाए और विकेटकीपर डिकॉक को कैच थमा दिया। एनगिडी ने चौथी गेंद पर सिकंदर रजा को अपने जाल में फंसाया। रजा पुल करने गए और गेंद हवाई में टंग गई। ऐसे में डिकॉक ने कैच लपक लिया। रजा का खाता नहीं खुला।South Africa vs Zimbabwe Live Score: 3 ओवर के बाद जिंबाब्वे का स्कोर 14/3, लेग बाई-2 रन। सीन विलियम्स 0* और वेस्ले मधेवरे 2* क्रीज पर हैं।
कप्तान एर्विन लौटे पवेलियन
जिंबाब्वे को पहला झटका कप्तान क्रेग एर्विन के तौर पर लगा है। वह 6 गेंदों में महज 2 रन बना सके। उन्हें वेन पार्नेल ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। एर्विन लॉन्ग ऑन के ऊपर से हवाई फायर करना चाहते थे पर लुंगी एनगिडी के हाथों लपके गए।South Africa vs Zimbabwe Live Score: 2 ओवर के बाद जिंबाब्वे का स्कोर 6/1, लेग बाई-2 रन। रेगिस चकाब्वा 2* और सीन विलियम्स 0* क्रीज पर हैं।
जिंबाब्वे की पारी हुई शुरू
जिंबाब्वे की पारी शुरू हो चुकी है। रेगिस चकाब्वा और क्रेग एर्विन बतौर ओपनर उतरे हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए पहला ओवर कगिसो रबाडा ने डाला और चार रन खर्च किए।South Africa vs Zimbabwe Live Score: 1 ओवर के बाद जिंबाब्वे का स्कोर 4/0, लेग बाई-1 रन। रेगिस चकाब्वा 2* और क्रेग एर्विन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
आखिरकार बारिश रुकी
आखिरकार दो घंटे बाद बारिश रुक गई है और कवर्स हटा दिए गए हैं। अंपायर्स कुछ देर में निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद मैच शुरू होने को लेकर जानकारी सामने आएगी। बता दें कि दोपहर डेढ़ बजे टॉस होने के बाद बारिश शुरू हो गई थी।दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीर), रिली रोसो, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा، एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी।जिंबाब्वे की प्लेइंग इलेवन
क्रेग एर्विन (कप्तान), रेगिस चकाब्वा (विकेटकीपर), वेस्ले मधेवरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, रिचर्ड नगारवा, तेंदई चतरा, ब्लेसिंग मुजरबानी।टॉस गंवाने के बाद क्या बोले बावुमा?
टॉस गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी ही करना चाह रहे थे। हमारी टीम में चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर है। तैयारी अच्छी है और मैच खेलने के लिए उत्सुक हैं। हमें अपनी क्षमता पर दृढ़ विश्वास है। हम इस टूर्नामेंट में अच्छी समझ के साथ आए हैं और हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे।जिंबाब्वे ने टॉस जीत चुनी बैटिंग
जिंबाब्वे ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को गेंदबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद जिंबाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। बोर्ड पर रन लगाना अच्छी शुरुआत रहेगी। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा तो विकेट तेज होगा। कुछ मैच खेलने के बाद उम्मीद है कि हम अच्छी शुरुआत करेंगे।बारिश के कारण टॉस में देरी
दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होना था लेकिन बारिश का कारण टॉस में देरी हो रही है।कुछ देर में शुरू होगा मैच
द. अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन
टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीर), रिली रोसो, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा।जिंबाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन
क्रेग एर्विन (कप्तान), रेगिस चकाब्वा (विकेटकीपर), वेस्ले मधेवरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, रिचर्ड नगारवा, तेंदई चतरा, ब्लेसिंग मुजरबानी।दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड
दक्षिण अफ्रीका: टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीर), रिली रोसो, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, वेन पार्नेल, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, ट्रिस्टन स्टब्स।जिंबाब्वे का स्क्वाड
क्रेग एर्विन (कप्तान), रेगिस चकाब्वा (विकेटकीपर), वेस्ले मधेवरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, मिल्टन शुंबा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, रिचर्ड नगारवा, तेंदई चतरा, ब्लेसिंग मुजरबानी, टोनी मुनयोंगा, ब्रैड इवांस, क्लाइव मडांडे, वेलिंगटन मसाकाद्जा।भारतीय प्लेइंग-11 में जगह पक्की करने के लिए यशस्वी जायसवाल कर रहे हैं नई स्किल पर काम
चीन में कैसे पैर पसारेगा क्रिकेट? ICC के CEO संजोग गुप्ता ने साझा किया प्लान
एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी में पाकिस्तान की जगह लेगा बांग्लादेश, दो दशक बाद पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी की होगी वापसी
IND vs WI 2nd T20I Preview: भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 में क्या टीम इंडिया करने जा रही है बड़ा बदलाव, जानें इस मैच की जरूरी बातें
श्रीलंका टेस्ट टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने अचानक दिया इस्तीफा, जानिए पत्र में उन्होंने क्या लिखा
© 2026 Times Horizon Private Limited
