2025 में आईसीसी ट्रॉफी जीत सकती है 'पनौती' टीम, ग्रीम स्मिथ ने की भविष्यवाणी

South Africa Team Prediction: द.अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ ने अपनी टीम पर पूरा भरोसा जताया है। उनके मुताबिक टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी या फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है।

South Africa Team Prediction: पिछले साल सभी प्रारूपों में दक्षिण अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को यकीन है कि अपनी मेजबानी में 2027 पुरूष वनडे विश्व कप खेलने से पहले ही वे आईसीसी ट्रॉफी के लिये लंबा चला आ रहा इंतजार खत्म कर देंगे एसए 20 लीग कमिश्नर स्मिथ ने यहां भाषा को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ उम्मीद है कि हम चैम्पियंस ट्रॉफी या विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल जीतकर इस इंतजार को खत्म कर देंगे । लेकिन अगर दक्षिण अफ्रीका अपनी सरजमीं पर विश्व कप जीतता है तो यह शानदार होगा ।’’

Graeme smith icc

ग्रीम स्मिथ (फोटो- ICC)

महज 22 वर्ष की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बनने के बाद बतौर कप्तान 54 टेस्ट जीत दिलाने वाले इस दिग्गज ने कहा कि 'अगले तीन साल में हम स्टेडियमों , पिचों और अपने क्रिकेट इकोसिस्टम को बेहतर करने के प्रयास जारी रखेंगे ताकि 2027 वनडे विश्व कप तक हम प्रबल दावेदार रहें ।'दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट में पाकिस्तान को हराकर डब्ल्यूटीसी फाइनल में प्रवेश किया जहां 11 से 15 जून तक लाडर्स पर उसका सामना आस्ट्रेलिया से होगा । इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका पुरूष और महिला टी20 विश्व कप और इस साल की शुरूआत में अंडर 19 महिला विश्व कप में उपविजेता रहा।

End of Feed