NZ vs SA: वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 साल बाद जीता साउथ अफ्रीका

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Nov 1, 2023, 09:32 PM IST

NZ vs SA: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप के 32वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हरा दिया। न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 358 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम केवल 130 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक 60 रन की पारी ग्लेन फिलिप्स ने खेली।

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेले गए वर्ल्ड कप के 32वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन से हराकर प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर जगह बना ली। न्यूजीलैंड के सामने 358 रन का लक्ष्य था, लेकिन साउथ अफ्रीका की धारदार गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 35.3 ओवर में केवल 167 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक 60 रन की पारी ग्लेन फिलिप्स ने खेली। फिलिप्स के अलावा विल यंग ने 33 रन बनाए। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है और

साउथ अफ्रीका

जीत के बाद साउथ अफ्रीका की टीम (साभार-AP)

इस हार के साथ न्यूजीलैंड की टीम चौथे स्थान पर खिसक गई है।

End of Feed