T20 WC 2024: 'मैं चाहता हूं कि..' टी20 वर्ल्ड कप से पहले गांगुली ने कोहली से की खास डिमांड

Sourav Ganguly on Virat Kohli: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना ​​है कि अगर विराट कोहली टी20 विश्व कप में भी उसी तरह की स्वतंत्रता के साथ खेलते हैं, जैसा उन्होंने इस साल आईपीएल में किया, तो यह भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा और उन्होंने सलाह दी कि उन्हें कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए।

Sourav Ganguly on Virat Kohli: वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चेज मास्टर विराट कोहली पूरी तरह से तैयार हैं। वे विश्वकप के लिए अमेरिका भी पहुंच गए हैं। इस टूर्नामेंट में कोहली भारतीय बल्लेबाजी यूनिट को लीड करने वाले हैं हालांकि वे किस पोजिशन पर बैटिंग करेंगे इसे लेकर अभी तक संशय की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने कोहली से रोहित के साथ ओपनिंग करने की मांग की है।

Virat kohli t20 worlc cup

विराट कोहली (फोटो- AP)

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि अगर विराट कोहली टी20 विश्व कप में भी उसी तरह की स्वतंत्रता के साथ खेलते हैं, जैसा उन्होंने इस साल आईपीएल में किया, तो यह भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा और उन्होंने सलाह दी कि उन्हें कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए। कोहली आईपीएल 2024 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे और उन्होंने अपने आलोचकों को चुप कराने के लिए बीच के ओवरों में आक्रामक खेल दिखाया। विराट कोहली सबसे छोटे प्रारूप में अविश्वसनीय फॉर्म में हैं। ऐसे में उनका पारी की शुरुआत करना टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है।

End of Feed