IND vs NZ: विराट के 'रिकॉर्ड' शतक के बाद गांगुली ने किया बड़ा दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 15, 2023, 08:34 PM IST

IND vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 50वां शतक जड़ने के बाद विराट कोहली ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे सपने के सच होने जैसा बताया, जबकि विराट की इस पारी पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने कहा कि विराट आगे भी कई रिकॉर्ड तोड़ते रहेंगे।

विराट कोहली की 50वीं शतकीय पारी के बाद भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि यह खिलाड़ी अपने करियर में अभी कई और उपलब्धि हासिल करेगा। कोहली ने वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान अपना 50वां वनडे शतक बनाया और अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर से एक शतक आगे निकल गए।

Virat Kohli

विराट कोहली (साभार-BCCI)

कोहली ने यहां ईडन गार्डन्स में पत्रकारों से कहा, ‘‘ कोहली की उपलब्धि तक पहुंचने के लिए काफी जतन करने होंगे। उनका करियर अभी खत्म नहीं हुआ है। यह कमाल की उपलब्धि है।’’ गांगुली ने इस मौके पर आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए भारतीय टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘ भारत इस समय अविश्वसनीय क्रिकेट खेल रहा है। चाहे वो रोहित शर्मा हों, शुभमन गिल हों, श्रेयस अय्यर हों या फिर गेंदबाज। यह एक संपूर्ण टीम है, इस टीम में जबरदस्त प्रतिभा है। लेकिन हमें एक समय में एक मैच के बारे में सोचने की जरूरत है।’’

End of Feed