यशस्वी नहीं, ये हैं इमर्जिंग क्रिकेटर के सटीक उदाहरण, बोले- गांगुली

India vs England: राजकोट टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान की गांगुली ने जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि जायसवाल आगे चल कर तीनों फॉर्मेट खेल सकते हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया राजकोट टेस्ट कई कारणों से यादगार रहेगा। चाहे वो अश्विन के 500 विकेट का माइलस्टोन हो या फिर यशस्वी जायसवाल का बैक टू बैक दोहरा शतक। यशस्वी इस उपलब्धि को हासिल करने वाले भारतीय क्रिकेट इतिहास के एलिट क्लब में शामिल हो गए। इसके अलावा सरफराज खान ने जिस तरह से डेब्यू पर बल्लेबाजी की वह इस टेस्ट को और भी यादगार बनाती है। यही कारण है कि इनकी बल्लेबाजी देखकर बड़े-बड़े दिग्गज खुद को इनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए।

Sarfaraz Khan

सरफराज खान (साभार-BCCI)

सौरव गांगुली ने की तारीफ

भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने इन दो बल्लेबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा '22 साल का यह क्रिकेटर क्रिकेट का तीनों फॉर्मेट खेल सकता है। जायसवाल ने राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में सरफराज खान के साथ 5वें विकेट के लिए 172 रन की नाबाद साझेदारी की थी। गांगुली ने सरफराज की भी तारीफ की और उन्हें उभरते हुए क्रिकेटर का सटीक उदाहरण बनाया।

End of Feed