T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में रोहित को ही करनी चाहिए भारत की कप्तानी, गांगुली ने बताई वजह

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 1, 2023, 05:25 PM IST

Sourav Ganguly on Rohit Sharma: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष के मुताबिक हिटमैन को ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का नेतृत्व करना चाहिए।

कोलकाता: वनडे विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी से प्रभावित पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें कम से कम अगले साल टी20 विश्व कप तक भारत का कप्तान बने रहना चाहिये।रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार दस मैच जीतकर विश्व कप के फाइनल में पहुंची जहां उसे आस्ट्रेलिया ने छह विकेट से हराया । रोहित और विराट कोहली ने दस दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला से ब्रेक लिया है ।

Sourav Ganguly Rohit Sharma

सौरव गांगुली (फोटो- AP/Sourav Ganguly twitter)

गांगुली ने पत्रकारों से कहा कि दोनों को आराम की जरूरत है ताकि आगे के व्यस्त कार्यक्रम के लिये तरोताजा रहें ।उन्होंने यहां एक प्रचार कार्यक्रम से इतर कहा- रोहित को सभी प्रारूपों में लौटने के बाद भारत की कप्तानी करनी चाहिये क्योंकि उसने विश्व कप में इतना शानदार प्रदर्शन किया।'

End of Feed