सौरव गांगुली ने बताया, कौन होना चाहिए टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का कप्तान?

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 7, 2024, 09:38 PM IST

सौरव गांगुली ने आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल किए जाने का समर्थन किया है। उन्होंने ये भी बताया है कि टीम की कमान किसके हाथों में होनी चाहिए।

कोलकाता: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए रविवार को भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल करने का समर्थन किया। इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने लगभग 14 महीनों से किसी भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हिस्सा नहीं लिया है, पर दोनों ने खुद को खेल के सबसे छोटे प्रारूप के लिए उपलब्ध बताया है। जिससे यह देखना होगा कि उन्हें 11 जनवरी से मोहाली में अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए चुना जाता है या नहीं।

Sourav Ganguly

सौरव गांगुली

रोहित को करनी चाहिए टी20 विश्व कप में कप्तानी

गांगुली ने कहा,'निश्चित रूप से रोहित को टी20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में टीम की कप्तानी करनी चाहिए। विराट कोहली को भी टीम में होना चाहिए। विराट शानदार खिलाड़ी हैं। भले ही वे लंबे समय बाद टी20 में वापसी कर रहे हैं तो भी इससे कुछ नहीं होगा।'टी20 विश्व कप में 10 नवंबर को इंग्लैंड से सेमीफाइनल में भारत की हार इन दोनों खिलाड़ियों का छोटे प्रारूप का अंतिम मैच था।

End of Feed