स्मृति मंधाना ने सूजी बेट्स को छोड़ा पीछे, बनीं दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर

स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स को पीछे छोड़ते हुए महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में अब दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज काबिज हैं। हालांकि, स्मृति को मिताली राज को पीछे छोड़ने के लिए 112 रन की जरूरत है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स को पीछे छोड़ते हुए महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में अब दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। मंधाना ने यह उपलब्धि थाईलैंड के खिलाफ महिला एशिया कप के शुरुआती मैच के दौरान हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ मंधाना ने 10 गेंद पर चार चौकों की मदद से 19 रन की पारी खेली।

Smriti Mandhana (2)

स्मृति मंधाना बनीं दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर। फोटो- ACC

अब, स्मृति मंधाना के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,756 रन दर्ज हो गए हैं। उन्होंने 172 T20I मैचों की 166 पारियों में 30.17 की औसत और 125.36 के स्ट्राइक रेट से 4,557 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। वह इस फॉर्मेट में वह दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।

End of Feed