SL vs NZ 1st Test: विलियमसन और टॉम लेथम ने कराई दमदार वापसी, दूसरे दिन के बाद मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड

Sri Lanka vs New Zealand 1st Test Day 2 Highlights: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने दमदार वापसी की है और श्रीलंका को उनके होम ग्राउंड पर बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया है।

Sri Lanka vs New Zealand 1st Test Day 2 Highlights: वरिष्ठ बल्लेबाज टॉम लेथम और केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड की ओर से गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी के 305 रनों के जवाब में शानदार बल्लेबाजी की। लेथम के 70 और विलियमसन के चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शानदार 55 रन न्यूजीलैंड की पारी के मुख्य आकर्षण रहे, क्योंकि मेहमान टीम ने गुरुवार को स्टंप्स तक 4 विकेट पर 255 रन बना लिए हैं।

nz vs sl ap

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट (फोटो- AP)

गुरुवार की सुबह दोनों टीमों ने इंतजार का खेल खेला। कामिंडु मेंडिस पहले ही श्रीलंका की टीम को 300 के पार ले जा चुके थे। ऐसे में गुरुवार की सुबह का पहला सत्र धूल गया लेकिन बाद में जैसे ही खिलाड़ी आए तो न्यूजीलैंड ने दमदार वापसी की और श्रीलंका को आसानी से ऑलआउट कर दिया।

End of Feed