'मैं आपके दुख की कल्पना कर सकता हूं' World Cup Final में हार के बाद सचिन ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला

Sachin Tendulkar on Team India defeat: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली करारी हार के बाद मायूस दिखी भारतीय क्रिकेट टीम का गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने हौसला बढ़ाया है। तेंदुलकर ने कंगारुओं को भी इस विशाल जीत के लिए बधाई दी है।

Sachin Tendulkar on Team India defeat: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम को कंगारुओं के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम इस मैच से पहले अजेय रही थी ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि इस बार कप देश में ही रहने वाला है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस हार के बाद जहां भारतीय क्रिकेटर्स सदमें में हैं और फैंस के साथ-साथ एक्सपर्ट्स भी कमियां गिना रहे हैं। ऐसे में सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर से क्रिकेटर्स का साथ दिया है और शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी तारीफ भी की है।

Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में ये ऑस्ट्रेलिया की छठी जीत थी। 1987 में पहली बार इस खिताब को जीतने वाली कंगारुओं की टीम ने पलट कर नहीं देखा है। इस जीत के बाद सचिन ने सबसे पहले कप्तान पैट कमिंस समेत पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को बधाई दी। तेंदुलकर के मुताबिक सबसे महत्वपूर्ण दिन पर ऑस्ट्रेलिया ने बेहतर प्रदर्शन किया।

End of Feed