IPL 2024 Eliminator, RR vs RCB Highlights: फिर टूटा आरसीबी का खिताबी जीत का सपना, राजस्थान ने कटाया क्वालीफायर-2 का टिकट
IPL 2024 Eliminator, RR vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 4 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ राजस्थान की टीम दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में जगह बना ली है। अब 24 मई को चेन्नई में होने वाले मुकाबे में राजस्थान का सामना सनराइर्स हैदराबाद से होगा। वहीं, इसी हार के साथ एक बार फिर आरसीबी का खिताब जीतने का सपना भी टूट गया।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए और राजस्थान को 173 रन का लक्ष्य दिया। रजत पाटीदार ने एक बार फिर टीम के लिए बड़ी पारी खेली। टीम ने 24 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। इसी तरज रजत पाटीदार ने भी 22 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन बनाए। महिपाल लोमरोर ने भी 17 गेंदों पर 2 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। फाफ डु प्लेसिस एक बार फिर कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। वे 17 रन बनाकर आउट हो गए। डीके भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 11 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल गोल्डन डक हो गए। राजस्थान के आवेश खान ने 3 और रवि अश्विन दो विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल अर्धशतक से चूक गए। वे 30 गेंदों पर 8 चौके की मदद से 45 रन बनाए। संजू सैमसन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 14 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए। ध्रुव जुरेल भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 8 गेंदों पर एक चौके की मदद से 8 रन बनाए और रन आउट हो गए। रियान पराग और शिमरोन हेटमायर ने शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाए। रियान ने 26 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 रन बनाए। वहीं, हेटमायर ने 14 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। वहीं, रोवमन पॉवेल ने 8 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। आरसीबी के मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।
Narendra Modi Stadium Records
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, यश दयाल, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्क्वॉड (Royal Challengers Bengaluru Squads)
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड (Rajasthan Royals Squads)
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर।
