WPL 2024 Champions: आरसीबी ने दिल्ली को पटखनी देकर जीता WPL का पहला खिताब

WPL 2024 Champions: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए WPL फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को पटखनी देकर WPL की ट्रॉफी जीत ली। आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में श्रेयंका पाटिल ने 4 जबकि बल्लेबाजी में एलिस पैरी ने नाबाद 35 रन की पारी खेली।

WPL 2024 Champions: आरसीबी ने एलिस पैरी की नाबाद 35 और ऋचा घोष की 17 रन की पारी के दम पर दिल्ली को 8 विकेट से हराकर पहली बार WPL का खिताब जीत लिया। आरसीबी के सामने जीत के लिए 114 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 2 विकेट खोकर 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इन दोनों के अलावा कप्तान स्मृति मंधाना ने 39 गेंद में 31 रन की पारी खेली। मंधाना और सोफी डिवाइन ने पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 49 रन जोड़े। इसके साथ ही आरसीबी फ्रैंचाइजी का 17 साल का इंतजार खत्म हो गया।

WPL 2024 Champion RCB

आरसीबी (साभार-WPL)

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.3 ओवर में 113 रन पर ढेर हो गई। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (44 रन) और कप्तान मेग लैनिंग (23 रन) की मदद से 43 गेंद में बिना विकेट गंवाये 64 रन बनाकर उसने अच्छी शुरूआत की। लेकिन इसके बाद टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। दिल्ली ने केवल 49 रन के अंदर अपने सभी 10 विकेट गंवा दिये।

End of Feed