IND vs WI: इस सीरीज में बहुत कुछ था दांव पर, जीत के बाद बोले रोवमैन पॉवेल

IND vs WI: टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल गदगद नजर आए। उन्होंने फैंस का शुक्रिया कहा और अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। 6 साल बाद वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को किसी भी फॉर्मेट में हराया है। टेस्ट और वनडे सीरीज भारत ने जीता था।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज
  • जीत के बाद रोवमैन पॉवेल ने की पूरन की तारीफ
  • 6 साल बाद भारत के खिलाफ जीता सीरीज

वेस्टइंडीड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराकर 5 मैच की टी20 सीरीज को 3-2 से जीत लिया। 6 साल के लंबे इंतजार के बाद वेस्टइंडीज को टीम इंडिया के खिलाफ जीत मिली है। इस मैच के हीरो रहे ब्रेंडन किंग जिन्होंने 55 गेंद पर नाबाद 85 रन की पारी खेली और पूरन के साथ दूसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। पूरन ने 35 गेंद पर 47 रन बनाए।

india vs west Indies T20I

भारत बनाम वेस्टइंडीज (साभार-AP)

वर्ल्ड कप 2023 में क्वालीफाई नहीं करने वाली वेस्टइंडीज टीम के लिए यह जीत कई मायनों में बेहद खास है। जीत के बाद टीम के कप्तान रोवमैन पॉवेल भी बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि इस सीरीज में बहुत कुछ दांव पर लगा था। मैच के बाद पॉवेल ने कहा 'मुझे शब्द नहीं मिल रहे हैं कि मैं क्या कहूं? हमने बीते शाम को इस मैच के लिए योजना बनाई थी। फैंस हमारी टीम से कुछ बेहतर चाह रहे थे। इसका सारा श्रेय हमारे कोचिंग स्टाफ को जाता है। हम हार के बाद आसानी ने भटक सकते थे, लेकिन हमारी योजना अच्छी थी

End of Feed