IND vs AUS: रोहित शर्मा ने कहा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आसान नहीं होगी सीरीज, बताया बुमराह खेल पाएंगे या नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 25, 2023, 10:00 AM IST

Rohit Sharma on IND vs AUS test series, Jasprit Bumrah fitness update: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के बारे में भी बात की जो जल्द शुरू होगी। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि बुमराह उस सीरीज में खेल पाएंगे या नहीं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला आसान नहीं होगी लेकिन कहा कि मेजबान टीम विश्व की नंबर एक टीम से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर भी ताजा अपडेट दिया है।

Rohit Sharma on IND vs AUS test series

रोहित शर्मा ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर बात की (AP)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को उम्मीद है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह विश्व की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के आखिरी दो मैच खेलने के लिए फिट हो जाएगा।

End of Feed