'विराट कोहली जैसा भाई..' वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद रोहित शर्मा की मां के पोस्ट ने जीत लिया दिल

Rohit Sharma mother post: रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा ने शनिवार, 29 जून को टी20 विश्व कप जीत के बाद विराट कोहली के साथ अपने बेटे की एक तस्वीर साझा की। इस फोटो में एक विशेष कैप्शन था जिसमें कोहली को रोहित का 'भाई' बताया गया था और अब यह पोस्ट वायरल हो गई है।

Rohit Sharma mother post: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 रनों से द.अफ्रीका को हरा दिया। इसी के साथ टीम ने 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के बाद रोहित-कोहली ने टी20ई से संन्यास ले लिया। दोनों का रिश्ता बेहद खास है और दोनों दिग्गजों के रिटायरमेंट के बाद उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर जमकर पोस्ट किए जा रहे हैं। इसी बीच रोहित शर्मा की मां का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है।

virat rohit best pic

विराट कोहली रोहित शर्मा (फोटो- AP)

रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा ने शनिवार, 29 जून को टी20 विश्व कप जीत के बाद विराट कोहली के साथ अपने बेटे की एक तस्वीर साझा की। इस फोटो में एक विशेष कैप्शन था जिसमें कोहली को रोहित का 'भाई' बताया गया था और अब यह पोस्ट वायरल हो गई है।

End of Feed