अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की आतिशी बल्लेबाजी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में कंगारुओं के खिलाफ भी जारी रही। रोहित ने अपने फॉर्म बरकरार रखते हुए शानदार अर्धशतक गेंद में चौकों और छक्कों की मदद से पूरा कर लिया। रोहित शर्मा को 15 के स्कोर पर जीवनदान ट्रेविस हेड ने डीप मिड विकेट पर दिया। इसके बाद रोहित ने और तेजी दिखाई। लेकिन अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। ट्रेविस हेड ने ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर उनका मिड ऑफ पर शानदार कैच लपका। रोहित 31 गेंद में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 3 छक्के जड़े।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा
विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान
रोहित शर्मा ने जेसे ही फाइनल मुकाबले में 28 रन के आंकड़े को पार किया वो विश्व कप के इतिहास में बतौर कप्तान एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने साल 2019 में 578 रन टीम की कमान संभालते हुए बनाए थे। इस सूची में तीसरे पायदान पर महेला जयवर्धने हैं जिन्होंने साल 2007 में 548 रन बनाए थे।
विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान
- रोहित शर्मा-597(2023)
- केन विलियमसम-578(2019)
- महेला जयवर्धने-548(2007)
- रिकी पॉन्टिंग- 539(2007)
- आरोन फिंच-507( 2019)
विश्व कप 2023 के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज
रोहित के नाम विश्व कप 2023 में 11 मैच की 11 पारियों में 597 रन हो गए हैं। उन्होंने इस दौरान एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 131 रन रहा। मौजूदा विश्व कप में रोहित सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली और क्विंटन डिकॉक के बाद तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने एक विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का नया रिकॉर्ड भी कायम किया। 11 मैच में हिटमैन ने रिकॉर्ड 30 छक्के और 65 चौके जड़े। सबसे ज्यादा चौके जड़ने के मामले में रोहित विराट के बाद दूसरे स्थान पर है। रोहित अगर अपना अर्धशतक पूरा कर लेते तो वो लगातार दो विश्व कप में 600 रन के आंकड़े को पार करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाते।
