टी20 वर्ल्ड कप टीम की रेस में ऋषभ पंत सबसे आगे, जानें क्या है अपडेट

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन अप्रैल के पहले वीक में होना तय है। ऐसे में पंत के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल सबसे ज्यादा चर्चा विकेटकीपर को लेकर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन
  • पंत का शामिल होना तय
  • आईपीएल में दो फिफ्टी जड़ चुके हैं ऋषभ

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 1 जून से शुरू होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में टीम इंडिया में कुछ सरप्राइज एंट्री होने वाली है। 16 महीने के बाद मैदान पर वापसी करने वाले पंत आगामी टी20 वर्ल्ड कप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। पंत अभी तक 33 टेस्ट, 30 वनडे और 66 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

rishabh pant t20 world cup team

ऋषभ पंत (साभार-IPL)

अच्छी रही पंत की वापसी

16 महीने बाद पंत ने आईपीएल में वापसी की और उनकी वापसी शानदार रही। शुरुआत के दो मैच में भले ही पंत बड़ा स्कोर नहीं कर पाए उसके बाद उन्होंने बैक टू बैक हाफ सेंचुरी लगाकर साबित कर दिया कि वह इस रेस में अब भी बने हुए हैं। पंत ने अब तक आईपीएल में 5 मैच में कुल 153 रन बनाए हैं। उनकी पारी पर नजर डाले तो उन्होंने अब तक 18, 28, 51, 55 और रन बनाए।

End of Feed