टी20 वर्ल्ड कप से पहले पोंटिंग की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन होगा लीडिंग विकेटटेकर और रन स्कोरर

Ricky Ponting Prediction: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रिकी पोंटिंग ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने यह बताया है कि इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा और सबसे सफल गेंदबाज कौन रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिंकी पोंटिंग की बड़ी भविष्याणाी
  • बताया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कौन होंगे सफल
  • किसके सर सजेगा विकेट का ताज

Ricky Ponting Prediction: ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रिकी पोंटिंग ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक बड़ी भविष्यवाणी की है। टी20 वर्ल्ड कप के 9वें एडिशन से पहले जब पोंटिंग से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने न केवल लीडिंग विकेटटेकर और रन स्कोरर का नाम बताया बल्कि इसके पीछे का कारण भी दिया। उन्होंने दो ऐसे खिलाड़ी का नाम लिया है जो बीते कुछ महीनों में शानदार क्रिकेट खेले हैं। दोनों ने इसका सबूत भी दुनिया के सामने दिया है।

cricket news hindi, sports news hindi, khel samachar

जसप्रीत बुमराह और ट्रेविस हेड (साभार-ICC)

पोंटिंग के लीडिंग विकेटटेकर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लीडिंग विकेटतौर के रुप में रिकी पोंटिंग ने भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। बुमराह का नाम इसलिए भी तर्कसंगत लगता है क्योंकि अभी हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2024 में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने 13 मैचों में 20 विकेट लिए, और टूर्नामेंट में बनने वाले बड़े स्कोर के बावजूद केवल 6.48 की इकोनॉमी से रन दिए।

End of Feed