Pakistan Cricket News: बाबर आजम के कप्तान छोड़ने पर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने क्या कुछ कहा, यहां जानिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 16, 2023, 05:22 PM IST

Babar Azam, Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व कप 2023 के असफल अभियान के बाद जब अपने घर वापस लौटी तो आते ही बाबर आजम ने कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट के तमाम जाने-माने चेहरों ने क्या प्रतिक्रिया दी, आइए जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023
  • बाबर आजम ने छोड़ी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी
  • बाबर के फैसले पर पाक क्रिकेटरों ने प्रतिक्रियाएं दीं

बाबर आजम (Babar Azam) के पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ने के फैसले पर उनके साथी खिलाड़ियों ने मिली जुली प्रतिक्रिया की है जिसमें से कुछ ने सोशल मीडिया पर नेतृत्वकर्ता के रूप में उनके योगदान की सराहना की है जबकि कुछेक ने चुप्पी साधे रखी। पाकिस्तान के विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल होने के बाद बाबर ने बुधवार को सभी प्रारूपों की कप्तानी से हटने की घोषणा की।

Reactions on Babar Azam quitting Captaincy of Pakistan Cricket Team

बाबर आजम (AP)

तेज गेंदबाज नसीम शाह चोट के कारण विश्व कप में नहीं जा सके थे, उन्होंने बाबर का समर्थन करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आपकी कप्तानी में सफेद गेंद के क्रिकेट में अपना पर्दापण करना और खेलना सम्मान की बात रही, चार साल खेलने का आनंद लिया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपने हमेशा अगुआई की और हमें ‘एक टीम, एक सपना’ में भरोसा कराया। इंशाअल्लाह, हम पाकिस्तान के लिए आपको बल्लेबाजी में कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए देखें। ’’

End of Feed