LIVERCB vs GG, WPL 2026: श्रेयंका पाटिल के पंजे में फंसी गुजरात जायंट्स, आरसीबी ने पूरी की जीत की हैट्रिक
RCB W vs GG W WPL 2026 Match Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात जायंट्स को विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के नौवें मुकाबले में 32 रन के अतंर से मात देकर सीजन में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

RCB vs GG, WPL 2026: श्रेयंका पाटिल के पंजे में फंसी गुजरात जायंट्स, आरसीबी ने पूरी की जीत की हैट्रिक
RCB W vs GG W Match Highlights : स्मृति मंधानी की कप्तानी वाली आरसीबी ने विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में अपने विजय अभियान को शुक्रवार को गुजरात जायंट्स के खिलाफ जारी रखा। आरसीबी ने गुजरात को 32 रन के अतंर से मात देकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। मैच में गुजरात की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में गुजरात की टीम 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में 150 रन पर ढेर हो गई। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 39 रन की पारी भारती फुलमनी ने खेली। उनके अलावा बेथ मूनी ने 27(14) और तनुजा कंवर ने 21 रन की पारी खेली। आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल ने 23 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं लॉरेन बेल ने 3 विकेट चटकाए। एक-एक विकेट अरुंधती रेड्डी और नाडिन डी क्लार्क के खाते में गया। आरसीबी तीन मैच में तीन जीत के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर बनी हुई है। गुजरात की यह चौथे मैच में दूसरी हार है।
आरसीबी ने बनाए 7 विकेट पर 182 रन
विमेंस प्रीमियर लीग के नौवें मैच में आरसीबी ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया है। जीत के लिए गुजरात को 183 रन बनाने है। खराब शुरुआत के बाद आरसीबी की पारी को राधा यादव और ऋचा घोष ने संभाला और टीम को चौथे विकेट के लिए 105 (66) रन की साझेदारी करके 150 रन के पार पहुंचा दिया। राधा यादव ने 66 (47), ऋचा घोष ने 44 (28) और नेडरिक डी क्लार्क ने 26 (12) रन की पारी खेली। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट सोफी डिवाइन ने लिए। वहीं दो सफलता काशवी गौतम को मिली। एक-एक विकेट रेणुका सिंह और जॉर्जिया वेयरहेम के खाते में गया।
विमेंस प्रीमियर लीग के नौवें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात जायंट्स के बीच भिड़ंत हो रही है। आरसीबी की टीम दो मैच में दो जीत हासिल करके अंक तालिका में पहले स्थान पर चल रही है। वहीं गुजरात की टीम तीन मैच में 2 जीत और एक हार केसाथ तीसरे स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच आज नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
गुजरात जायंट्स की प्लेइंग-11:
बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, शिवानी सिंह, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11:
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), डी हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।
RCB vs GG LIVE SCORE: राधा यादव बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
राधा यादव को उनकी शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
RCB vs GG LIVE SCORE: श्रेयंका ने चटकाए 5 विकेट
श्रेयंका पाटिल ने 3.5 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। यह डब्लूपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस प्रदर्शन के साथ श्रेयंका ने परपल कैप पर कब्जा कर लिया।
RCB vs GG LIVE SCORE: 150 रन पर ढेर हुई गुजरात
गुजरात जायंट्स की टीम 18.2 ओवर में 150 रन पर ढेर हो गई और मुकाबला 32 रन के अंतर से गंवा दिया। आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल ने पांच विकेट चटकाए और टीम को लगातार तीसरी जीत दिलाई।
RCB vs GG LIVE SCORE: खाता नहीं खोल पाईं डेब्यूटेंट शिवानी सिंह
डेब्यूटेंट शिवानी सिंह 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लॉरेन बेल की गेंद पर कैच दे बैठीं। वो अपना खाता नहीं खोल पाईं। 139 रन पर गुजरात ने दो विकेट गंवाए।
RCB vs GG LIVE SCORE: गुजरात को लगा सातवां झटका
गुजरात को सातवां झटका 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। भारती फुलमनी 39 (20) रन बनाकर बेल की गेंद पर कैच दे बैठीं। 139 रन पर गुजरात को सातवां झटका लगा।
RCB vs GG LIVE SCORE: गुजरात ने 16 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 133 रन
गुजरात ने 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। भारती फुलमनी 39 (19) और तनुजा कंवर 7 (4) रन बनाकर खेल रही हैं।
RCB vs GG LIVE SCORE: गुजरात ने 12 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 79 रन
गुजरात ने जीत के लिए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 5 विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। भारती फुलमनी 8 (8) और काशवी गौतम 3 (5) रन बनाकर खेल रही हैं।
RCB vs GG LIVE SCORE: लॉरेन बेल ने किया एश्ले गार्डनर का शिकार
लॉरेन बेल ने सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर एश्ले गार्डनर को विकेट के पीछे ऋचा घोष के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। गार्डनर 3 (6) रन बना सकीं। 46 के स्कोर पर गुजरात को तीसरा झटका लगा।
RCB vs GG LIVE SCORE: गुजरात ने पॉवरप्ले में बनाए 2 विकेट पर 44 रन
गुजरात ने जीत के लिए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर में 2 विकेट पर 44 रन बना लिए हैं।
RCB vs GG LIVE SCORE: श्रेयंका ने किया बेथ मूनी का शिकार
श्रेयंका ने बेथ मूनी को एलबीडब्लू करके आरसीबी को दूसरी सफलता दिलाई। मूनी 27 (14) रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कनिका अहूजा 3 (4) रन बनाकर खेल रही हैं।
RCB vs GG LIVE SCORE: गुजरात ने बनाए 5 ओवर में 38 रन
गुजरात जायंट्स ने जीत के लिए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं।
RCB vs GG LIVE SCORE: आरसीबी ने बनाए 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन
आरसीबी ने गुजरात के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए हैं। जीत के लिए गुजरात को 183 रन का लक्ष्य मिला है।
RCB vs GG LIVE SCORE: 100 रन के पार पहुंची आरसीबी
आरसीबी ने 12.3 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। राधा यादव 34 और ऋचा घोष 22 रन बनाकर खेल रही हैं।
RCB vs GG LIVE SCORE: 11 ओवर में आरसीबी ने बनाए 4 विकेट पर 94 रन
आरसीबी ने 11 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं।
RCB vs GG LIVE SCORE: मंधाना बनीं रेणुका का शिकार
आरसीबी को पारी के पांचवें ओवर में तीसरा और बड़ा झटका लगा। मंधाना 5 (8) रन बनाकर गायकवाड़ के हाथों रेणुका की गेंद पर लपकी गईं। 39 के स्कोर पर आरसीबी को तीसरा झटका लगा। राधा यादव मंधाना के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी हैं। वहीं दूसरे छोर पर गौतमी नाइक 5 रन बनाकर खेल रही हैं।
RCB vs GG LIVE SCORE: आरसीबी ने 4 ओवर में बनाए 37 रन
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के खिलाफ 4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। गौतमी नाइक 4 (2) और स्मृति मंधाना 4 (6) रन बनाकर खेल रही हैं।
RCB vs GG LIVE SCORE: काशवी ने किया हेमलता का शिकार
काशवी गौतम की शॉर्ट पिच गेंद पर शिवानी सिंह ने शानदार कैच पकड़कर दयालन हेमलता को चलता कर दिया। हेमलता 4 रन बना सकीं। 33 के स्कोर पर आरसीबी को दूसरा झटका लगा। मंधाना 3 रन बनाकर खेल रही हैं।
RCB vs GG LIVE SCORE: आरसीबी ने 3 ओवर में बनाए 30 रन
आरसीबी ने गुजरात के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में 30 रन बना लिए हैं। मंधाना 3 (5) और दयालन हेमलता 3 (5) रन बनाकर खेल रही हैं।
RCB vs GG LIVE SCORE: आरसीबी को लगा पहला झटका
आरसीबी को गुजरात के खिलाफ पहला झटका पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर ग्रेस हैरिस के रूप में लगा। हैरिस 17 (8) रन बनाकर काशवी गौतम की गेंद पर एलबीडब्लू हो गईं। स्मृति मंधाना 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs GG LIVE SCORE: गुजरात के लिए डेब्यू कर रही हैं शिवानी सिंह
गुजरात जायंट्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज शिवानी सिंह को पदार्पण का मौका दिया है।