LIVERCB vs PBKS Highlights: नेहल वढेरा की पारी से जीता पंजाब, घर पर आरसीबी को मिली तीसरी हार
RCB vs PBKS Highlights: आईपीएल में चिन्नास्वामी में खेले गए बेंगलुरु और पंजाब के बीच मुकाबले में अय्यर एंड कंपनी ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। पंजाब के सामने जीत के लिए 96 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 11 गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

RCB vs PBKS Highlights: नेहल वढेरा की पारी से जीता पंजाब, घर पर आरसीबी को मिली तीसरी हार
RCB vs PBKS Highlights: बारिश से बाधित 14-14 ओवर के मैच में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हरा दिया। पंजाब के सामने 96 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने नेहल वढेरा की शानदार पारी के दम पर 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वढेरा ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का मारकर अपनी टीम को दो अंक दिला दिए। वढेरा ने 19 गेंद में 33 रन की नाबाद पारी खेली। आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड ने 3 विकेट चटकाए। यह घर पर आरसीबी की लगातार तीसरी हार है। उसने अब तक सभी 4 मुकाबले घर से बाहर जीते हैं। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर जगह बना ली।
इससे पहले आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने 96 रन का लक्ष्य रखा। आरसीबी की ओर से कोई भी बल्लेबाज पंजाब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया। आरसीबी की ओर से सर्वाधिक 50 रन की पारी टिम डेविड ने खेली। यह उनके आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक है। डेविड के अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 23 रन की पारी खेली। पंजाब की ओर से 4 गेंदबाजों ने 2-2 विकेट चटकाए।
आरसीबी और पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन-
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन- प्रियांश आर्य, नेहल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन- फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल
RCB vs PBKS Live Score: पंजाब ने 5 विकेट से जीता था मैच
बारिश से बाधित 14-14 ओवर के मैच में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हरा दिया। पंजाब के सामने 96 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने नेहल वढेरा की शानदार पारी के दम पर 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
RCB vs PBKS Live Score: आरसीबी ने बनाए 95 रन
बारिश से प्रभावित 14-14 ओवर के मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने 96 रन का लक्ष्य रखा। आरसीबी की ओर से कोई भी बल्लेबाज पंजाब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया। आरसीबी की ओर से सर्वाधिक 50 रन की पारी टिम डेविड ने खेली। यह उनके आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक है।
RCB vs PBKS Live Score: चहल ने किया अपना दूसरा शिकार, आरसीबी को लगा छठा झटका
41 रन के स्कोर पर आरसीबी ने 6 विकेट गंवा दिए हैं। चहल ने कप्तान पाटीदार को आउट कर आरसीबी को छठा झटका दिया है।
RCB vs PBKS Live Score: आज के मैच में दोनों टीमों के इंपैक्ट खिलाड़ी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट खिलाड़ी: देवदत्त पडिक्कल, रसीख डर सलाम, मनोज भांडगे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रभसिमरन सिंह, विजयकुमार वैशाक, सूर्यांश शेडगे, ग्लेन मैक्सवेल, प्रवीन दुबे
RCB vs PBKS Live Score: आज के मैच में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन
फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल
RCB vs PBKS Live Score: आज के मैच में पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
प्रियांश आर्य, नेहल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
RCB vs PBKS Live Score: 14-14 ओवर के मैच की नई कंडिशन इस प्रकार है-
बैटिंग पावरप्ले 4 ओवरों का होगा। तीन गेंदबाज अधिकतम 4 ओवर डाल सकते हैं, और एक गेंदबाज शेष 2 ओवर डाल सकता है।
9:45 - 10:45 पहली पारी
10 मिनट का ब्रेक 10:45 - 10:55
10:55 - 11:55 दूसरी पारी
RCB vs PBKS Live Score: 14 ओवर का होगा मैच
मैच भारतीय समयनुसार 9.45 बजे शुरू होगा। बारिश के कारण अब 14-14 ओवर का मैच होगा जबकि पावरप्ले 4-4 ओवर का होगा।
RCB vs PBKS Live Score: मैच जल्द शुरू होने वाला है..
मैच भारतीय समयनुसार रात 9.45 बजे शुरू होगा मैच जबकि इसका टॉस 9.30 बजे होगा।
RCB vs PBKS Live Score:क्यूरेटर का काम शुरू, जल्द हो सकता है टॉस
अब सारे कवर हटा दिए गए हैं, केवल पिच पर कवर्स बचे हुए हैं और अब उसे भी बाहर निकाला जा रहा है। आज पहली बार पिच को देखने का मौका मिल रहा है।
RCB vs PBKS Live Score: जल्द होगा टॉस
बारिश रुक गई है, कवर्स हटाए जा रहे हैं और कुछ देर बाद टॉस हो सकता है।
RCB vs PBKS Live Score: बूंदा-बांदी जारी है।
बूंदाबांदी तेज हो गई है। अब यह लगातार हो रही है!
RCB vs PBKS Live Score: चिन्नास्वामी में अब भी बूंदा-बांदी
हल्की बूंदाबांदी अभी भी जारी है, लेकिन उसकी तीव्रता कम हो गई है, तो इंतजार अभी भी जारी है। रात 8:30 बजे से ओवर्स में कटौती शुरू हो जाएगी।
RCB vs PBKS Live Score:अब भी हो रही है बारिश
दुर्भाग्यवश, चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभी भी बूंदाबांदी हो रही है, इसलिए इंतज़ार जारी है। मैच शुरू होने में पहले ही 25 मिनट की देरी हो चुकी है। टॉस के बाद कम से कम 10 मिनट लगेंगे।
RCB vs PBKS Live Score: चिन्नास्वामी में आरसीबी के आखिरी 5 मुकाबले
मुकाबले की तारीखदोनों टीमेंमैच का स्कोरकार्डनतीजा
4 मई 2024बेंगलुरू-गुजरातGT- 147 ऑलआउट, RCB- 152/6 (13.4 ओवर)RCB 4 विकेट से जीता
12 मई 2024बेंगलुरू-दिल्लीRCB- 187/9, DC- 140 ऑलआउटRCB 47 रन से जीता
18 मई 2024बेंगलुरू-चेन्नईRCB- 218/5, CSK- 191/7RCB 27 रन से जीता
2 अप्रैल 2025गुजरात-बेंगलुरूRCB- 169/8, GT- 170/2 (17.5 ओवर)GT 8 विकेट से जीता
10 अप्रैल 2025दिल्ली-बेंगलुरूRCB- 163/7, DC- 169/4 (17.5 ओवर)DC 6 विकेट से जीता
RCB vs PBKS Live Score: पंजाब के इन खिलाड़ियों पर नजर
कोलकाता नाइट राइडर्स को 95 रन पर समेटकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले पंजाब किंग्स की टीम की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ-साथ स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal), पेसर मारको येनसेन (Marco Jansen) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh), वहीं अन्य बल्लेबाजों में प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh), प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) और शशांक सिंह (Shashank Singh) पर फैंस की निगाहें टिकी रहेंगी।
RCB vs PBKS Live Score: आज के मैच में बेंगलुरू के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
बेंगलुरू की तरफ से फिल सॉल्ट (Phil Salt) और विराट कोहली (Virat Kohli) की ओपनिंग जोड़ी के अलावा, कप्तान रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Paddikal), ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone), टिम डेविड (Tim David), भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar), यश दयाल (Yash Dayal) और दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) से फैंस की उम्मीदें होंगी।
RCB vs PBKS Live Score: ओवर्स में हो सकती है कटौती
"पिछले कुछ दिनों से, यहाँ रात में 2 से 3 घंटे तक बारिश हो रही है। इसलिए, मैच होने की उम्मीद तो है लेकिन कम ओवरों के साथ।
RCB vs PBKS Live Score: फैंस बारिश खत्म होने का कर रहे हैं इंतजार
अभी पहला गेंद खेला जाना चाहिए था, लेकिन अभी भी बारिश हो रही है और इससे सभी को इंतजार करना पड़ रहा है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में भीड़ पहले से ही बड़ी संख्या में मौजूद है और वे केवल धैर्यपूर्वक इस बारिश के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।
RCB vs PBKS Live Score:क्यूरेटर पर निर्भर करेगा कितनी देर में शुरू होगा मुकाबला
चिन्नास्वामी के मैदान पर कवर्स पर काफी पानी है, लेकिन बारिश पूरी तरह से रुक गई है। ऑन-फील्ड अंपायर ग्राउंडस्टाफ से बातचीत कर रहे हैं।