RCB vs DC Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी आरसीबी, बिना बदलाव के उतरी है मंधाना एंड कंपनी

RCB vs DC Toss LIVE: विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में आज दिल्ली और बेंगलुरु का मुकाबला होना है। दोनों इस सीजन तीसरी बार खेलेगी। अब तक हुए दो मुकाबलों में एक में आरसीबी को जीत मिली है जबकि दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स ने जीता था।

RCB vs DC Toss LIVE: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज कोटांबी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जा रहा है जहां आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीम आज बिना किसी बदलाव के उतरी है। आरसीबी ने लीग स्टेज में 8 में से 6 मुकाबला जीत कर सीधे फाइनल में एंट्री मारी थी तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर में गुजरात जाएंट्स को पटखनी देकर लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है। इस बार दिल्ली के पास 2024 का बदला लेने का मौका है जब आरसीबी ने उसे हराकर पहली बार विमेंस प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीती थी। अब उसके पास बदला लेने का मौका है।

aaj ka toss kaun jeeta

आज का टॉस कौन जीता (WPL)

दोनों टीमों में मैच विनर की भरमार

आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स में मैच विनर की भरमार है। दिल्ली कैपिटल्स में लिजेल ली, शेफाली वर्मा और लोरा वुल्फार्ट जैसी बैटर हैं तो गेंदबाजी में नंदिनी शर्मा और राधा यादव हैं। दूसरी तरफ आरसीबी के पास स्मृति मंधाना, नडीन डिक्लर्क और गेंदबाजी में लॉरेन बेल हैं।

End of Feed