क्रिकेट छोड़ने जा रहा था RCB का ये खिलाड़ी...और फिर अचानक जिंदगी पलट गई

RCB Spinner Swapnil Singh Story: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्पिनर स्वप्निल सिंह आज एक स्टार के रूप में सामने आए हैं। आईपीएल 2024 के अहम मैचों में उन्होंने बैंगलोर को प्लेऑफ तक ले जाने में अहम योगदान दिया। लेकिन ये सब कुछ ना होता क्योंकि एक समय ऐसा आया था जब कुछ समय की बात थी और ये क्रिकेटर खेल को छोड़ने जा रहा था। तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उसके बाद सब कुछ बदल गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल की दिलचस्प कहानियां
  • आरसीबी के स्वप्निल सिंह की कहानी भी है रोचक
  • छोड़ने वाले थे क्रिकेट और अब बन गए हैं स्टार

आईपीएल अवसरों का मंच है और इस मंच ने पिछले 16 सालों में ना जाने कितने क्रिकेटरों को आगे बढ़कर फैंस के बीच अपनी छाप छोड़ने की कोशिश की है। तमाम ऐसे खिलाड़ी रहे जिनको कोई नहीं जानता था और वे रातों रात स्टार बन गए, कुछ ने राष्ट्रीय टीम तक का सफर भी तय कर लिया। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्वप्निल सिंह (Swapnil Singh) जिन्होंने कमाल के प्रदर्शन से दिल जीत लिए हैं, हालांकि उनकी कहानी ऐसी ना होती अगर उस दिन उन्होंने वो कदम उठा लिया होता। आइए जानते हैं उनकी कहानी।

All You Need to know about Swapnil Singh

स्वप्निल सिंह (Instagram)

आरसीबी के बायें हाथ के स्पिनर स्वप्निल सिंह ने पिछली आईपीएल नीलामी के शुरुआती दौर में अपने नाम पर बोली नहीं लगने के बाद खेल को अलविदा करने की योजना बना ली थी लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन्हें टीम में शामिल कर लिया।

End of Feed