लगातार 6 हार के बाद मिली पहली जीत, तो RCB के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा कुछ ऐसा

  • Agency by: भाषा
  • Updated Apr 26, 2024, 12:44 PM IST

SRH vs RCB, Captain Faf du Plessis' Post Match Statement: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुरुवार रात आईपीएल 2024 में लगातार छह मैच हारने का सिलसिला तोड़ दिया जब उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को उन्हीं के घर में करारी मात दी। इस जीत से टीम को बहुत राहत मिली और कप्तान फाफ डुप्लेसी के बयान में भी ये नजर आया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में बैंगलोर की दूसरी जीत
  • लगातार 6 हार के बाद हैदराबाद को हराकर जीत के ट्रैक पर लौटे
  • जीत के बाद कप्तान फाफ डुप्लेसी के चेहरे पर दिखी राहत

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने गुरुवार को यहां आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर 35 रन की जीत से छह मैच की हार के सिलसिले को तोड़ने के बाद राहत महसूस की।

IPL 2024, Faf du Plessis With Virat Kohli After RCB Beat SRH

विराट कोहली और आरसीबी कप्तान फाफ डुप्लेसी (AP)

मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले दो मैचों में हमने चुनौती देने के शानदार संकेत दिये। केकेआर के खिलाफ भी हम एक रन से हार गये थे। पिछले कुछ समय से हम मुकाबलों में करीब थे। लेकिन आपको आत्मविश्वास हासिल करने के लिए मैच जीतने की जरूरत होती है। आज रात हम अच्छी नींद लेंगे। ’’

End of Feed