अश्विन ने कोच गंभीर और कप्तान अय्यर पर साधा निशाना! कहा- 'कॉमन सेंस' की कमी लगती है, अहम खिलाड़ी को बाहर रखा

Ravichandran Ashwin Upset On Benching Kuldeep Yadav In 4th T20I: भारत-वेस्टइंडीज चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया को मिली करारी हार के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक बात को लेकर बेहद नाराज हैं। उन्होंने टीम प्रबंधन, जिसमें कोच व कप्तान भी हैं, पर निशाना साधते हुए कहा कि एक अच्छे खिलाड़ी को बाहर बैठाना कॉमन सेंस की कमी दर्शाता है।

India Vs West Indies 4th T20i: भारतीय क्रिकेट टीम के महान पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच में कुलदीप यादव को बेंच पर बैठाने के फैसले को लेकर मुख्य कोच गौतम गंभीर और भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की आलोचना की। इस मैच में टीम इंडिया को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस नतीजे के बाद, शनिवार को बेंगलुरु में होने वाले आखिरी मैच से पहले सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है।

Ravichandran Ashwin Slams Coach Captain And Team Management On Benching Kuldeep Yadav In 4th T20I

रविचंद्रन अश्विन ने टीम प्रबंधन पर भड़ास निकाली (Instagram/Rashwin/PTI)

इस दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि इस फैसले में सामान्य समझ (कॉमन सेंस) की कमी थी। उन्होंने कहा कि अगर यह रिस्ट स्पिनर खेलता, तो वेस्टइंडीज के 247 रनों के स्कोर में 15-20 रनों का अंतर आ सकता था, जिसे भारत हासिल नहीं कर पाया। अश्विन ने यह भी कहा कि तीसरे T20I में भी उन्हें बाहर रखने का फैसला।

End of Feed