न्यूजीलैंड दौरे पर आखिरी दो वनडे में यशस्वी को मौका ना दिए जाने पर अश्विन ने उठाया सवाल

न्यूजीलैंड दौरे के लिए जो वनडे टीम का ऐलान किया गया है, उसमें यशस्वी जायसवाल को मौका मिला है। जायसवाल को वनडे टीम में नहीं चुना गया जो अश्विन को नागवार गुजरा।​

न्यूजीलैंड दौरे के लिए शुक्रवार को दो अलग-अलग वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया। बाकी दो मुकाबले में शुभमन गिल नहीं खेलेंगे, लेकिन इसके बावजूद यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने यशस्वी जायसवाल को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला के लिए टीम से बाहर किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे इस सलामी बल्लेबाज के आत्मविश्वास पर असर पड़ता है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम की घोषणा की। जायसवाल को वनडे टीम में नहीं चुना गया जो अश्विन को नागवार गुजरा।

Ravichandran Ashwin

रविचंद्रन अश्विन (साभार-X)

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ’’अगर शुभमन गिल आखिरी दो वनडे नहीं खेल रहे हैं, तो निश्चित रूप से उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को चुना जाना चाहिए था। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि इससे उनका आत्मविश्वास टूट सकता है।’’

End of Feed