IND vs AUS: पुजारा के 100वें टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन ने कंगारुओं के खिलाफ पूरी की स्पेशल सेंचुरी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 30, 2023, 11:34 AM IST

100 test wickets against Australia: रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट की पहली पारी के दौरान एक स्पेशल टेस्ट शतक पूरा कर लिया। वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले दूसरे भारतीय हैं।

नई दिल्ली: चेतेश्वर पुजारा के करियर के 100वें टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेटों का एक अनोखा शतक पूरा कर लिया। कंगारू विकेटकीपर एलेक्स केरी उनका 100वां ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट शिकार बने। दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में अश्विन ने एलेक्स कैरी को कोहली के हाथों कैच कराकर अपना 100वां विकेट पूरा किया। कैरी बिना खाता खोले आउट हुए।

Ravichandran-Ashwin

रविचंद्रन अश्विन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार है रिकॉर्डऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ यूं ही नहीं खौफ खाती है। वो उनके खिलाफ अपनी फिरकी से कहर परपाते हैं इस बात की तस्दीक उनके गेंदबाजी आंकड़ों से होती है जो कि बेहद डराने वाले हैं। अश्निन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 टेस्ट की 37 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 29.38 के औसत से 100 विकेट चटका लिए हैं। कंगारुओं के खिलाफ 6 बार पारी में 5 विकेट और एक बार मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 103 रन देकर 7 विकेट और मैच में 198 रन देकर 12 विकेट रहा है।

End of Feed