क्या सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे विराट कोहली? रवि शास्त्री ने दिया ये जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 16, 2023, 04:50 PM IST

Ravi Shastri on 100 Centuries record of Sachin Tendulkar: विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब बात होने लगी है सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों की, क्या विराट ये रिकॉर्ड भी तोड़ सकेंगे? इस पर रवि शास्त्री ने अपना जवाब दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक का रिकॉर्ड
  • अब सचिन के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों पर होने लगी चर्चा
  • रवि शास्त्री ने इस बहस पर दी अपनी राय

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का मानना है कि विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेल कर एकदिवसीय में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) के पास भारत के इस पूर्व दिग्गज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता है।

Virat Kohli with Ravi Shastri

रवि शास्त्री के साथ विराट कोहली (Instagram)

कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 80 (वनडे में 50, एकदिवसीय में 29 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक) शतक दर्ज हैं और वह तेंदुलकर (टेस्ट में 51 और वनडे में 49) के रिकॉर्ड से 20 शतक पीछे हैं। शास्त्री ने ‘द आईसीसी रिव्यू’ से कहा, ‘‘जब सचिन तेंदुलकर ने 100 शतक बनाए तो किसने सोचा होगा कि कोई उनके करीब भी आएगा? और उसने 80 शतक बना लिये हैं। इसमें 50 शतक एकदिवसीय में आये है। यह कई बार वास्तविकता से परे लगता है।’’

End of Feed