राहुल द्रविड़ ने बताया कैसे कोच साबित होंगे गौतम गंभीर

टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने बताया है कि गौतम गंभीर कैसे कोच साबित होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • राहुल द्रविड़ ने की है टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर की तारीफ
  • द्रविड़ ने कहा कोच की भूमिका में शानदार साबित होंगे गंभीर
  • आईपीएल में बतौर मेंटोर है गंभीर को कोम करने का अनुभव

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने गुरुवार को यहां उम्मीद जतायी कि राष्ट्रीय टीम में उनकी जगह लेने वाले गौतम गंभीर अपनी भूमिका में काफी सफल साबित होंगे। द्रविड़ ने ‘डिजिटल क्लासरूम’ से जुड़ी ‘रूमबर’ के लॉन्च के मौके पर गंभीर के बारे में पूछे जाने चुनिंदा पत्रकारों से कहा, 'उनके पास काफी अनुभव है। एक खिलाड़ी के तौर पर भी उन्होंने काफी खेला है। उन्होंने जाहिर तौर पर काफी कोचिंग की है। मुझे यकीन है कि वह इस भूमिका में शानदार साबित होंगे।'

gautam gambhir

गौतम गंभीर

द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने किया शानदार प्रदर्शन

द्रविड़ की अगुवाई में भारतीय टीम ने खेल के तीनों प्रारूप में अच्छी सफलता हासिल की। टीम ने 24 टेस्ट में 14 में जीत दर्ज की जबकि टीम ने इस दौरान 53 में से 36 एकदिवसीय और 70 में से 51 टी20 अंतरराष्ट्रीय में जीत दर्ज की। पिछले साल टीम को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप में जीत के साथ उन्होंने अपने कार्यकाल को सफलता के साथ खत्म किया।

End of Feed