इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नए हेड कोच बनने के दावेदारों में राहुल द्रविड़ और रविचंद्रन अश्विन के नाम शामिल

ब्रेंडन मैकुलम की इंग्लैंड के टेस्ट टीम के हेड कोच के रूप में छुट्टी होने के बाद नए कोच के दावेदारों में भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और रविचंद्रन अश्विन का नाम शामिल है। जानिए दावे में है कितनी सच्चाई।

लंदन: ब्रैंडन मैकुलम को टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद इस प्रारूप में इंग्लैंड के कोच पद से हटाए जाने के बाद भारत के महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ उनकी जगह लेने के दावेदारों में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नाम भी हेड कोच की रेस में शामिल है। ’डेली टेलीग्राफ’ की एक रिपोर्ट के अनुसार द्रविड़ उन संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं जिनमें इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर और इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर रिचर्ड डॉसन भी हैं।

Rahul Dravid R Ashwin and Andy Flower

राहुल द्रविड़, आर अश्विन और एंडी फ्लॉवर (फोटो क्रेडिट AI Generated)

द्रविड़ का नाम भी रेस में हुआ शामिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में इंग्लैंड की 1-2 से हार के बाद टेस्ट कोच के तौर पर मैकुलम का चार साल का कार्यकाल खत्म हो गया। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल होने वाली एशेज सीरीज से पहले ’बदलाव करने का सही समय’ मानते हुए यह फैसला लिया। वह वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के कोच बने रहेंगे। द्रविड़ (53 वर्ष) ने भारत को 2024 टी20 विश्व कप का खिताब और 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचाया। उन्हें उनके काम करने के तरीके और खेल की गहरी समझ के कारण एक बेहतरीन उम्मीदवार माना जा रहा है।

End of Feed