रहाणे और गांगुली ने प्रिंस विलियम के साथ खेला क्रिकेट मैच, ब्रायन लारा ने भी लिया हिस्सा

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और अजिंक्य रहाणे ने प्रिंस विलियम के साथ एक दोस्ताना टेनिस बॉल क्रिकेट मैच में भाग लिया। इस मैच का आयोजन ब्रिटिश राजघराने की पर्यावरण पहल, अर्थशॉट पुरस्कार समारोह के प्रचार के लिए किया गया था। यह पुरस्कार समारोह अगले महीने मुंबई में होगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और अजिंक्य रहाणे ने प्रिंस विलियम के साथ एक दोस्ताना टेनिस बॉल क्रिकेट मैच में भाग लिया। इस मैच का आयोजन ब्रिटिश राजघराने की पर्यावरण पहल, अर्थशॉट पुरस्कार समारोह के प्रचार के लिए किया गया था। यह पुरस्कार समारोह अगले महीने मुंबई में होगा। हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले 38 वर्षीय रहाणे और गांगुली के अलावा इस मैच में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा तथा इंग्लैंड के जो रूट और हैरी ब्रूक ने भी भाग लिया।

Cricket

प्रिंस विलियमस को गेंदबाजी करते सौरव गांगुली। फोटो- The Royal Foundation

इन सभी दिग्गज क्रिकेटरों सभी ने प्रिंस विलियम के निमंत्रण पर मंगलवार को बकिंघम पैलेस के बाहर द मॉल में मैच खेला। रहाणे ने बुधवार को लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा, क्रिकेट खेलने के कारण मैंने दुनिया भर के कई स्थानों का दौरा किया है, लेकिन बकिंघम पैलेस की पृष्ठभूमि में लंदन के द मॉल में टेनिस बॉल क्रिकेट खेलना एक ऐसा अनुभव है जो मुझे लंबे समय तक याद रहेगा।

End of Feed