पंजाब किंग्स ने अभी से शुरू की IPL 2027 के लिए तैयारी, ऑफ-सीजन कैंप में कौन-कौन हुआ शामिल

Punjab Kings Off-Season Camp: आईपीएल 2027 में अभी काफी समय बाकी है लेकिन पंजाब किंग्स ने इसकी तैयारी और खिलाड़ियों की परख अभी से शुरू कर दी है। न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स का ऑफ-सीजन कैंप शुरू हुआ है जिसमें कई खिलाड़ी शामिल हुए।

PBKS Off-Season Camp: आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की परख, उनकी फिटनेस और ऑक्शन से कुछ महीने पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंजाब किंग्स ने मंगलवार (11 अगस्त) को न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पांच दिन का ऑफ-सीजन कैंप शुरू किया। टीम की प्रेस रिलीज के अनुसार, यह कैंप पूरी तरह से स्किल डेवलपमेंट पर केंद्रित है। इसमें खिलाड़ियों को मैच के दबाव से दूर अपने खेल के खास पहलुओं पर काम करने का मौका मिलेगा और यह कैंप 15 अगस्त को खत्म होगा।

IPL, Punjab Kings Off Season Camp Begins In New Chandigarh

न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स का ऑफ-सीजन कैंप (Instagram/Punjabkingsipl)

इस कैंप में जो खिलाड़ी अब तक शामिल हुए हैं, वो हैं- प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, पाइला अविनाश, प्रवीण दुबे और नेहल वढेरा। इस ग्रुप में टीम के जाने-माने खिलाड़ी और उभरते हुए टैलेंट दोनों शामिल हैं, जिससे कोचिंग स्टाफ को अलग-अलग करियर स्टेज वाले खिलाड़ियों के साथ करीब से काम करने का मौका मिलेगा। वे टीम के कोचिंग स्टाफ की देखरेख में ट्रेनिंग करेंगे और ट्रेवर गोंसाल्वेस वेन्यू पर सेशन की निगरानी करेंगे।

End of Feed