World Cup Final में हार को लेकर मनोवैज्ञानिकों ने टीम इंडिया पर कुछ ऐसा कहा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 20, 2023, 08:35 PM IST

Psychologists' Analysis of Team India's World Cup 2023 Final Loss: विश्व कप 2023 के फाइनल में लगातार 10 मैच जीतकर पहुंची टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम की इस हार को लेकर मनोवैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 फाइनल
  • ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता
  • मनोवैज्ञानिकों ने भारत की हार पर प्रतिक्रिया दी

Psychologists' Analysis of Team India's World Cup 2023 Final Loss: भारतीय टीम को आईसीसी विश्व कप फाइनल में रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया से छह विकेट की हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद प्रशंसकों का एक वर्ग टीम को ‘चोकर्स’ (अहम मैचों में हारने वाली टीम) का तमगा देने लगा लेकिन मनोवैज्ञानिकों ने इसे खेल के मैदान में महज एक खराब दिन करार दिया। वनडे विश्व कप में शुरुआती 10 मैचों में दमदार जीत दर्ज करने के बाद करोड़ों प्रशंसक विश्व कप में भारतीय जीत की आस लगाये बैठे थे लेकिन टीम को एक बार फिर फाइनल में निराशा हाथ लगी।

Psychologist Analysis of India loss in World Cup Final

भारत की हार पर मनोवैज्ञानिकों की प्रतिक्रिया (AP)

भारत ने अपना पिछला वैश्विक खिताब 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चैम्पियंस ट्रॉफी में जीता था। टीम को इसके बाद आईसीसी के पांच फाइनल और चार सेमीफाइनल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। आईसीसी के खिताबी और नॉकआउट मैचों में लगातार लचर प्रदर्शन के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह भारतीय टीम के लिए एक खराब दिन था या खिलाड़ी वाकई में ऐसे मुकाबलों में ‘चोक’ कर रहे हैं।

End of Feed