PSL 2024 Peshawar Zalmi vs Karachi Kings T20 Live Streaming: जानिए कब, कहां और कैसे देखें पेशावर जालमी और कराची किंग्स के बीच मुकाबला

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 21, 2024, 05:48 AM IST

When and Where to Watch Zalmi vs Kings Live Streaming T20i Live Streaming: पाकिस्तान सुपर लीग के नौवें सीजन के छठे मुकाबले में बुधवार को बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जालमी और शान मसूद की कप्तानी वाली कराची किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। जानिए इस मुकाबले का लुत्फ आप भारत में कब,कहां और कैसे उठा सकते हैं?

Zalmi vs King Match Live Streaming Online, pakistan super league 2024: पाकिस्तान सुपर लीग के नौवें सीजन का आगाज हो चुका है। बुधवार को दो मुकाबले खेले जाने हैं। सीजन का छठा मुकाबला बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जालमी और शान मसूद की कप्तानी वाली कराची किंग्स के बीच लाहौर में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का ये सीजन का दूसरा मुकाबला है। पेशावर जालमी और कराची किंग्स दोनों ही टीमों को अपने-अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में बुधवार को खेले जाने वाले मुकाबले में दोनों टीमों अपनी जीत का खाता खोलना चाहेंगी। आइए जानते हैं कि भारत में क्रिकेट प्रेमी पेशावर और कराची के बीच होने वाले इस मुकाबले का लुत्फ कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं?

PSL 2024 PESHAWAR ZALMI VS KARACHI KINGS LIVE STREAMING

पाकिस्तान सुपर लीग 2024 पेशावर जालमी बनाम कराची किंग्स लाइव स्ट्रीमिंग

कब खेला जाएगा पेशावर जालमी और कराची किंग्स के बीच पीएसएल 2024 का मुकाबला? (PSL 2024 Peshawar Zalmi Vs Karachi Kings Match Date)

पेशावर जालमी और कराची किंग्स टीमों के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2024 का छठा मुकाबला बुधवार 21 फरवरी, 2024 को खेला जाएगा।

End of Feed