काउंटी क्रिकेट में पृथ्वी शॉ का धमाल जारी, दोहरे शतक के बाद खेली आतिशी शतकीय पारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 13, 2023, 10:07 PM IST

टीम इंडिया से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के बल्ले का तूफान काउंटी क्रिकेट में रुकने के नाम नहीं ले रहा है। नॉर्थम्पटनशर के लिए उन्होंने लगातार दोहरा शतक जड़ने के बाद शतक जड़ दिया है।

चेस्टर ली स्ट्रीट: पिछले मैच में दोहरा शतक जड़ने के बाद पृथ्वी शॉ ने रविवार को वनडे कप में फिर शतक जड़कर नार्थम्पटनशर को डरहम के खिलाफ छह विकेट से जीत दिलायी। शॉ ने महज 76 गेंद में 15 चौके और सात छक्के लगाकर नाबाद 125 रन की पारी खेली जिससे नार्थम्पटनशर ने 198 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

पृथ्वी शॉ( साभार Northamptonshire CCC)

Prithvi Shaw

25.2 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

तेज गेंदबाज ल्यूक प्रोक्टर ने नौ ओवर में 34 रन देकर चार विकेट झटके जिससे नार्थम्पटनशर ने डरहम को 43.2 ओवर में महज 198 रन पर समेट दिया। सलामी बल्लेबाज शॉ के तू्फानी शतक से नार्थम्पटनशर ने यह लक्ष्य सिर्फ 25.2 ओवर में हासिल कर लिया। रॉब कियोग ने शॉ का साथ निभाते हुए 40 गेंद में 42 रन बनाये।

End of Feed