मुंबई: टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेट खिलाड़ी पृथ्वी शॉ का नाम एक और विवाद में फंस गया है। ये विवाद फैन्स के उनके साथ सेल्फी लेने की वजह से बुधवार को मुंबई के ओशिवारा में हुआ था। ऐसे में एक दिन बाद पृथ्वी शॉ की ओर से मामले में शिकायत मुंबई के ओशिवारा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर बेसबॉल के बल्ले से हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 143, 148,149, 384, 437, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।
पृथ्वी शॉ
सेल्फी लेने को लेकर हुआ विवाद बुधवार को पृथ्वी शॉ सांताक्रूज के एक फाइव स्टार होटल में डिनर के लिए गए थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया और सेल्फी लेने की मांग करने लगा। शॉ ने उनका दिल रखा और दो लोगों के साथ सेल्फी ली। लेकिन कुछ देर बाद वही ग्रुप फिर से लौट आया और दोबारा से सेल्फी लेने की मांग करने लगा। पृथ्वी ने इस बार यह कहकर सेल्फी लेने से इनकार कर दिया कि वो अपने दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं और उन्हें परेशान नहीं करना चाहते हैं।
Please stay miles away from such people & such scenes @PrithviShaw 🙏 t.co/rwRFk73F4Q
— ANI (@ANI) Feb 16, 2023
