Harshit Rana: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से गंवाने के बाद भारत के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से होने जा रही वनडे सीरीज से भारत का मैच जिताऊ तेज गेंदबाज पूरे दौरे के लिए बाहर हो गया है। इसके बाद BCCI ने भारत की वनडे टीम के लिए उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके बाद बीसीसीआई ने उनकी जगह प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया है। हर्षित राणा को ठीक होने में समय लगेगा। इसी कारण BCCI ने तुरंत उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है ताकि टीम का बैलेंस बना रहे।
भारतीय टीम (फोटो साभार- BCCI)
हर्षित राणा पूरी सीरीज से हुए बाहर
प्रिंस यादव को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला है। उनके पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका है। गौरतलबल है कि इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मैच के दौरान हर्षित राणा को अचानक दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में दर्द महसूस हुआ। स्कैन कराने पर पता चला कि उन्हें ग्रेड-1 हैमस्ट्रिंग इंजरी है। इस चोट की वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ अगले दोनों टी20 मुकाबला नहीं खेल पाए थे। वहीं इसी चोट के कारण वह तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब राणा आगे के इलाज और रिकवरी के लिए BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे।
कौन आया टीम में?
हर्षित राणा की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम में लिया गया है।
प्रिंस यादव के आने के बाद भारत की नया वनडे स्क्वॉड
भारत की नई वनडे टीम- कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, उप-कप्तान श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर केएल राहुल, विकेटकीपर ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव।
