T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज को विश्व कप के लिए मेंटर बनाना चाहता है पीसीबी

  • Agency by: Agency
  • Updated May 21, 2024, 06:13 PM IST

वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में 2 जून से शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप के लिए पीसीबी विंडीज के पूर्व दिग्गज विवियन रिचर्ड्स को टीम के साथ बतौर मेंटर जोड़ने की पुरजोर कोशिश कर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान विव रिचर्ड्स को बना सकता है वर्ल्ड कप के लिए टीम का मेंटर
  • चल रही है विंडीज के पूर्व कप्तान से चर्चा
  • रिचर्ड्स के अनुभव का पीसीबी उठाना चाहता है फायदा

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के दौरान दिग्गज विवियन रिचर्ड्स को राष्ट्रीय टीम के साथ मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में जोड़ने का उत्सुक है। रिचर्ड्स ने 2016 से पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए मेंटर के रूप में काम किया है और पीसीबी सूत्रों के अनुसार वर्तमान अध्यक्ष मोहसिन नकवी राष्ट्रीय टीम के साथ एक बड़े नाम को जोड़ने के इच्छुक हैं। साथ ही सुपर आठ चरण के अधिकांश मैच कैरेबियाई देशों में होने हैं और ऐसे में रिचर्ड्स का परिस्थितियों का अनुभव काम आ सकता है।

Pakistan Cricket Team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम(साभार PCB)

रिचर्ड्स के साथ चल रही है करार पर बातचीत

सूत्र ने कहा,'सर विव रिचर्ड्स के पास विश्व कप के लिए पहले से ही कुछ मीडिया प्रतिबद्धताएं हैं लेकिन चीजों पर काम किया जा रहा है क्योंकि पाकिस्तानी खिलाड़ी उनका बहुत सम्मान करते हैं।'सूत्र ने कहा कि अगर यह करार हो जाता है तो रिचर्ड्स विश्व कप में टीम के मेंटर होंगे। यह भूमिका ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने 2021 और 2022 में पिछले दो टी20 विश्व कप में निभाई थी जहा पाकिस्तान सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचा था।

End of Feed