PBKS vs DC Dream11 Prediction: करो या मरो मैच में धर्मशाला में भिड़ेंगे पंजाब और दिल्ली, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

PBKS vs DC Dream11 Prediction, Punjab Kings vs Delhi Capitals Playing XI: आईपीएल में आज पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबलो दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला है। यह मुकाबला धर्मशाल में खेला जाएगा। दिल्ली का पिछला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।

PBKS vs DC Dream11 Prediction, Punjab Kings vs Delhi Capitals Playing XI: आईपीएल के 58वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए खास है और प्लेऑफ में बने रहने के लिए उन्हें जीत की दरकार है। पिछले पांच मैचों में तीन मुकाबला हारने और एक बेनतीजा रहने के बाद दिल्ली 11 मैचों में 13 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स की टीम 15 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। पंजाब ने 11 मैच में 7 मैच जीता है और एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।

pbks vs dc dream 11 Team

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (साभार-TNN)

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम अपने घरेलू मैदान अरूण जेटली स्टेडियम पर सिर्फ एक मुकाबाला जीतने में कामयाब रही थी। सुपर ओवर वाले इस मुकाबले में उसने राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज की थी। पहले चार मैच जीतने वाली दिल्ली की टीम को उम्मीद है कि मैदान बदलने से उसकी तकदीर भी बदलेगी।

End of Feed