वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ साबरमती नदी पर क्रूज में पहुंचे पैट कमिंस, देखिए तस्वीरें

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 20, 2023, 08:53 PM IST

Pat Cummins World Cup Trophy Photoshoot: भारत को विश्व कप 2023 के फाइनल में 6 विकेट से मात देकर छठी बार वनडे विश्व कप का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस आज साबरमती नदी पर क्रूज नौका में पहुंचे और फोटोशूट कराया। देखिए इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023
  • विश्व चैंपियन कप्तान पैट कमिंस का ट्रॉफी के साथ फोटोशूट
  • साबरमती नदी पर क्रूज में पहुंचे पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप (ICC World Cup 2023) जीतने के एक दिन बाद सोमवार को यहां साबरमती नदी पर रेस्तरां वाले क्रूज नौका पर ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। ऑस्ट्रेलिया ने मोटेरा स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मेजबान भारत को छह विकेट से हराकर रिकॉर्ड छठी बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

Pat Cummins World Cup Trophy Photoshoot

पैट कमिंस (AP)

कमिंस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अधिकारियों के साथ सुबह प्रतिष्ठित साबरमती ‘रिवरफ्रंट’ पर ‘अक्षर रिवर क्रूज’ नामक एक तैरते रेस्तरां में पहुंचे। उनका यहां विश्व कप ट्रॉफी के साथ फोटोशूट हुआ।

End of Feed