पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन अफरीदी ने 'लाला' की बेटी से किया निकाह, देखिए VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 07:45 PM IST

Shaheen Afridi marries Ansha Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने आज 'लाला' के नाम से मशहूर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अनशा से निकाह कर लिया। दोनों की सगाई काफी पहले हो गई थी अब दोनों सदा के लिए एक हो गए। सोशल मीडिया पर इनके निकाह की तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं।

Shaheen Afridi wedding: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का शुक्रवार को 'लाला' के नाम से मशहूर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अनशा के साथ निकाह हो गया। दोनों की पिछले साल सगाई हुई थी। अब कराची में दोनों परिवारों के करीबी सदस्यों और कुछ दिग्गज क्रिकेटरों की मौजूदगी में दोनों का निकाह हुआ।

shaheen afridi nikaah

शाहीन अफरीदी का हुआ निकाह

शाहीन अफरीदी ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की बेटी अनशा से निकाह कर लिया है। इनके निकाह समारोह में कई पाकिस्तानी क्रिकेटर भी मौजूद रहे जिसमें मौजूदा पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम भी शामिल रहे। बाबर आजम ने शाहीन को गर्मजोशी से गले लगाया और उनको बधाई दी जिसका वीडियो व तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

End of Feed