ये जीत गाजा में हमारे भाईयों-बहनों को समर्पितः पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान का ट्वीट हुआ वायरल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2023, 04:33 PM IST

Muhammad Rizwan controversial Tweet goes viral: वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मुहम्मद रिजवान ने एक विवादित ट्वीट करके खलबली मचा दी है। उन्होंने इस जीत को गाजा के लोगों को समर्पित करते हुए उनके प्रति सहानुभूति जताई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वनडे विश्व कप 2023
  • पाकिस्तानी क्रिकेटर मुहम्मद रिजवान का विवादित ट्वीट वायरल
  • गाजा के लोगों को समर्पित की पाकिस्तान की श्रीलंका पर जीत

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Muhammad Rizwan) ने बुधवार को विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ अपनी टीम की रिकॉर्ड जीत ‘गाजा के भाइयों और बहनों’ को समर्पित की।

World Cup 2023, Muhammad Rizwan dedicates win against SL to Gaza people

मुहम्मद रिजवान ने किया विवादित ट्वीट (AP)

रिजवान (131) ने नाबाद शतक बनाया जबकि युवा अब्दुल्ला शफीक (113) ने वनडे में अपना पहला शतक जमाया जिससे पाकिस्तान 4 विकेट पर 345 रन बनाकर विश्व कप में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया।

End of Feed